॥ अनुशासनं परमो धर्मः स्वच्छता च देवत्वम् ॥

श्री राजा बलि धाम

धाम के नियम

धाम की आचार संहिता

श्री राजा बलि धाम एक अत्यंत जागृत और पवित्र साधना स्थली है। यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा, सात्विकता और शांति को अक्षुण्ण रखने के लिए मंदिर न्यास द्वारा कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं। इन नियमों का पालन करना प्रत्येक श्रद्धालु का पुनीत कर्त्तव्य है। धाम परिसर में प्रवेश करने वाले सभी भक्तों से अनुरोध है कि वे निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन करें:

  • 1.महाराज जी से कम से कम पाँच फुट की दूरी बनाए रखें तथा उनके पैर ना छूए।
  • 2. धाम की व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु सभी श्रद्धालु सेवादारों के निर्देशों का पालन करें।
  • 3. यदि आप पहली बार धाम में आए हैं, तो कृपया यहाँ के नियमों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी श्रद्धालुओं या सेवादारों से प्राप्त कर लें।
  • 4. धाम में प्रवेश करने के पश्चात सबसे पहले अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर तथा आप कहाँ से आए हैं इसकी जानकारी आगंतुक रजिस्टर (कॉपी) में दर्ज कराएं।
  • 5. धर्मस्थल में प्रवेश करने के पश्चात सबसे पहले अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर तथा आप कहाँ से आए हैं इसकी जानकारी आगंतुक रजिस्टर (कॉपी) में दर्ज कराएं।
  • 6. किसी भी प्रकार का कूड़ा-करकट निर्धारित स्थानों पर ही रखें।
  • 7. धाम परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग केवल आवश्यकतानुसार करें और तेज आवाज़ में बात न करें।
  • "पवित्र हृदय और अनुशासित व्यवहार ही ईश्वर के सबसे निकट लाता है।
    कृपया मर्यादा बनाए रखें और दर्शन का अलौकिक लाभ उठाएं।"